पुलिस लाइन प्रांगण बलिया में “ब्लैकआउट” वॉर टाइम मॉक ड्रिल का आयोजन शुक्रवार की शाम 6 बजे किया गया। इस दौरान आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों व सुरक्षात्मक उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।