लोहरदगा: लोहरदगा जिला के सेन्हा निष्ठां कौशल विकास केंद्र में स्टार एल्युमिनी एवं प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तहत मुख्यमंत्री सारथी योजना की एक उप योजना सक्षम झारखण्ड कौशल विकास योजना लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा निष्ठां कौशल विकास केंद्र संचालित किया गया।श्रम अधीक्षक सह कौशल पदाधिकारी दीप्ती लोरी तिर्की के निर्देशानुसार सक्षम झारखण्ड सह कौशल केंद्र सेन्हा लोहरदगा में निष्ठा संस्था द्वारा एल्युमिनी तथा कैंपस सिलेक्शन किया गया |