लोहरदगा एनएसयूआई छात्र संघ की ओर से आयोजित एनुअल फेस्ट 2025 सह फ्रेशर डे सांस्कृतिक कार्यक्रम आगामी 20 दिसंबर को बीएस कॉलेज परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बीएस कॉलेज परिसर में लोहरदगा के विभिन्न सोशल मीडिया क्रिएटर्स की उपस्थिति में कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया।