श्रीपुर थाना क्षेत्र के झरही नदी में कल दोपहर मिले एक युवक की शव के शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की पहचान करने में जुटी हुई है। सोमवार की दोपहर 3 बजे मिले जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने झरही नदी में शव को देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। परंतु दो थाना क्षेत्र के सीमांकन को लेकर कुछ समय तक संशय बना रहा।