बरही: अनुमंडल अस्पताल, बरही में डायलेसिस की सुविधा शुरू होगी, हंस फाउंडेशन के साथ हुआ करार
हंस फाउंडेशन, रांची के साथ अनुमण्डल अस्पताल, बरही में सुदुरवर्ती क्षेत्रों के किडनी के बीमारी से पीड़ित लोगों के उचित ईलाज हेतु डायलसिस की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एमओयू किया गया। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग के अतिरिक्त जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डायलासिस की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।