हुसैनगंज: वीआइपी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने हुसैनगंज प्रखंड में चलाया सदस्यता अभियान, ग्रामीणों को दी सदस्यता
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरेया, खरसंडा समेत आदि गांव में वीआइपी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास यादव के नेतृत्व में गुरुवार की दोपहर 2:30 सदस्यता अभियान चलाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुषों को सदस्य बनाया गया। लोगों में वीआईपी पार्टी को लेकर लगातार उत्साह बढ़ रहा है। जिस कारण बड़ी संख्या में लगातार लोग पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।