अटरू क्षेत्र की महिलाओं ने चैत्र माह की कृष्ण अष्टमी मंगलवार को माँ शीतला के मन्दिर पहुंचकर निरोगी काया और सुख-समृद्धि के लिए मङ्गल कामना की।आपको बतादें कि महिलाओं ने प्रातः ठंडे पानी से स्नान कर, एक दिन पहले बने बासी भोजन (मीठे चावल, दही, पूरी, राबड़ी) का भोग माता को लगाया।वहीँ माता को हल्दी, रोली, और जल अर्पित कर, बासी भोजन का प्रसाद ग्रहण किया जाता है