पतरघट: पतरघट अंचल कार्यालय में लटका ताला, लोगों का आवागमन बंद; अधिकारियों में खौफ
शुक्रवार की शाम 20 हजार रिश्वत लेते पटना निगरानी टीम द्वारा पतरघट सीओ राकेश कुमार को गिरफ्तार किये जाने से शनिवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मचा रहा। सीओ के ऑफिस में ताला लटका था। वहीं कार्यालय में दो एक कर्मी आराम फरमा रहे थें। लोगों का प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आना जाना बहुत कम था। निगरानी टीम द्वारा सीओ को रिश्वत लेते गिरफ्तार किये जाने