पतरघट: पतरघट सीओ राकेश कुमार को घूस लेते निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा के पतरघट अंचल कार्यालय में शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने CO राकेश कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. मामला एक जमीन के दाखिल-खारिज से जुड़ा था, जिसमें CO ने 50 हजार रुपये की मांग की थी.