मड़ियाहू: राजापुर नंबर एक नगवा गांव में किराया मांगने के विवाद पर चली गोली, एक व्यक्ति घायल
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नंबर एक नगवा गांव में गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे मकान का किराया लेने गए युवकों से हुए वाद विवाद में गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू भेज कर आरोपी को बंदूक सहित हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।