पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज-लहसुन के भाव गिरे, प्याज की 14000 कट्टे आवक, एक्स्ट्रा सुपर ₹1400 तक बिकी
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में प्याज और लहसुन के भावों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार शाम 6 बजे मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने भाव सूची जारी की, जिसमें प्याज की अच्छी आवक बताई गई। मंडी में प्याज की आवक 14,000 कट्टे रही। एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।