सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए सड़क हादसे में कुमारखंड प्रखंड के मधुबनी गांव के 55 वर्षीय विपिन कुमार वर्मा की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का चक्का सीधे उनके सिर पर चढ़ गया। अस्पताल ले जाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा, घर में कोहराम मच गया।