मुंडावर: सोडावास में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बारिश के बावजूद रक्तदान करने पहुंचे लोग
सोडावास कस्बे के युवा शक्ति कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणो व आदित्य अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ, रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। रक्तदान शिविर संयोजक डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ.गौरव, रवि यादव ने बताया कि रक्तदान की जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए यह पुनीत कार्य का आयोजन किया