गुलाबगंज: गुलाबगंज में वाहन चोरी के आरोपी गिरफ्तारः डीलक्स बाइक बरामद की गई : मेहेन्देर रेल्वे फाटक के पास से चोरी हुई थी
विदिशा जिले की गुलाबगंज पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित यादव को पुलिस अधीक्षक श्री दीपक शुक्ला के निर्देशन में गुलाबगंज पुलिस टीम ने गंजबासौदा के ईमली चौराहा से पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने गुलाबगंज क्षेत्र के महेन्देर रेल्वे फाटक के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है।