गुलाबगंज: सी एम राइज विद्यालय गुलाबगंज में हुई जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
आज सी एम राइस विद्यालय गुलाबगंज में जिला स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता बालक/ बालिका आयु वर्ग 17 वर्ष आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में विदिशा जिले के समस्त विकासखंड विदिशा बासौदा, लटेरी, कुरवाई सिरोंज एवं ग्यारसपुर की टीमों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कर किया गया इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत फूल माला द्वारा किया गया