सिधवलिया: सुपौली गांव में बाइक के धक्के से युवक हुआ घायल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में बाइक के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने घर के पास सड़क पार कर रहा था। तभी इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दिया।