पुरानी अनाज मंडी स्थित दा जमींदारा कापरेटिव सोसायटी पर शुक्रवार को गेहूं के बीज की दो वैरायटी के 1050 बैग पहुंचे हैं। सोसायटी पर बीज पहुंचते ही वितरण कार्य शुरू कर दिया गया। किसानों ने लाइनों में लगकर टोकन लेने के बाद बीज के बैग प्राप्त किए। गेहूं का बीज आने का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है।