गुनौर: कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण के संबंध में दिए निर्देश
पदस्थ चिकित्सकों के नाम और मोबाइल नंबर जारी
----
Gunnor, Panna | Jul 23, 2024 कलेक्टर सुरेश कुमार ने पन्ना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरंतर निरीक्षण करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।