मोहलीचुआ स्थित श्री मारुति मंदिर में राम मंदिर स्थापना के दूसरे वर्ष के अवसर पर गुरुवार को सुबह 11 बजे से भव्य पूजा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदर कांड पाठ, आरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद 3 बजे श्री रामचरितमानस अंतर्गत पंचम सोपान सुंदरकांड पाठ का संगीतमय भव्य दिव्य श्री ओमकार सदन शास्त्री द्वारा किया गया।