जमीन सीमांकन के दौरान बवाल मच गया, बड़ोद रोड स्थित सर्वे नंबर 1193/1 और 1193/3 की भूमि पर सीमांकन करने पहुंचे राजस्व दल और पुलिस कर्मियों को सत्तार खान के परिवार ने रोकने की कोशिश की, एक महिला ने जमीन पर लेटकर विरोध किया और कीटनाशक पीने की धमकी दी, जबकि अन्य सदस्यों ने लाठी-पत्थर लेकर हमला करने का प्रयास किया,शासकीय कार्य में बाधा डालने कि रिपोर्ट लिखवाई।