घटना के बारे में बताया जाता है कि पुरैनिया गांव निवासी मनोज महतो के 10 वर्षीय पुत्री सीता कुमारी अपने घर में बकरी बांध रही थी, तभी अचानक जंगल से जंगली सूअर निकलकर आया और हमला बोल दिया। हमले में बकरी के बच्चे को भी घायल कर दिया साथ ही अन्य तीन लोगों को भी घायल करते हुए भाग गया।