जालौर: जालौर में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा टीकाकरण एवं विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन
Jalor, Jalor | Aug 1, 2024 जालोर में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा टीकाकरण एवं विभागीय गतिविधियों के संचालन के लिए बुधवार को एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमाशंकर भारती ने बताया कि टीकाकरण गतिविधियों में जालोर जिला राज्य के अग्रिम जिलों में शामिल है। लेकिन अभी भी जिले में कुछ बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण नहीं हो पाया है, प्रयास जारी है।