जालौर: कोरा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
Jalor, Jalor | Jul 31, 2024 जालोर जिले के कोरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौलत राम चौधरी, उपखंड अधिकारी पंकज कुमार शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत कई ढाणी को वंचित रखा गया है, जिन्हें जोड़ने की मांग की गई सभी अधिकारी रहे मौजूद।