सिमरी: डुमरी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता परेशान, बिना सिलेंडर लिए लौटे घर
Simri, Buxar | Apr 1, 2026 डुमरी गैस एजेंसी पर बुधवार की दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलाके में पिछले कुछ दिनों से गैस किल्लत की अफवाहें फैल रही हैं, जिसके कारण उपभोक्ता समय से पहले ही सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने समय पर बुकिंग कराई है, फिर भी गैस उपलब्ध नहीं हो रही है।