बिहिया: कटेया गांव में नेवी जवान का शव आते ही माहौल हुआ गमगीन, इलाज के दौरान नेवी जवान की हुई थी मौत
Behea, Bhojpur | Jul 15, 2024 बिहिया प्रखंड के कटेया गांव में नेवी जवान का पार्थिक शरीर गांव आते ही माहौल गमगीन हो गया। जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार कटिया गांव निवासी कन्हैया ओझा के पुत्र रॉकी ओझा उर्फ महाबली ओझा मुंबई में नवी जवान के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल कई महीनो से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।