बिहिया: शिवगंज टोला गांव जल यात्रा के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ
Behea, Bhojpur | Jul 10, 2024 दावां पंचायत अंतर्गत शिवगंज टोला गांव में नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय समारोह आज बुधवार को भव्य जल यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया. जल यात्रा आज बुधवार को शिवगंज टोला से निकलकर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ बिहिया नगर होते हुए गंगा नदी तट स्थित महुली घाट पहुंची जहां से कलश में जल लेकर श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे.