सीतामऊ: खेताखेड़ा गांव में बीते दिनों तीन घरों में हुई चोरी के मामले में झालावाड़ निवासी एक आरोपी को किया गिरफ्तार
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के खेताखेड़ा गांव में विगत दिनों तीन घरों में हुई लाखों की चोरी के मामले में सीतामऊ पुलिस ने झलवारा के एक कंजर को गिरफ्तार किया है,चोरी करने वाला आरोपी सूरज पिता तूफान कंजर निवासी मंडला डेरा जिला झालावाड़ चोरी की वारदात को करना स्वीकार किया है,पूछताछ में अन्य आरोपी के नाम भी बताए है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है,