करेरा: बस स्टैंड पर कनकने वस्त्र भंडार दुकान और मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
करैरा-नगर के नए बस स्टैंड के पास स्थित कनकने वस्त्र भंडार की दुकान सहित पूरे मकान में देर रात भीषण आग लगने से हडकंप मच गया,आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे मकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और मकान में रखा सामान सहित पूरा मकान जलकर खाक हो गया हालांकि गनीमत रही कि उसमें ऊपर सो रहे लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद सेे सभी को सुरक्षित बचा लिया