सिलवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुरा मार्ग पर बेगमा के पास बुधवार को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान नरेश आदिवासी, पिता उस्ताद आदिवासी, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी महुआखेड़ा प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।