आरा: भोजपुर पुलिस ने फरार आरोपियों पुनीत कुमार और शुभम कुमार के घर तामिल किया इश्तिहार, कुर्की की कार्रवाई तेज
Arrah, Bhojpur | Jul 13, 2025 आरा नवादा थाना क्षेत्र के कांड संख्या-205/25 में नामजद और फरार चल रहे अभियुक्त पुनीत कुमार और शुभम कुमार के घर पर भोजपुर पुलिस ने विधिवत इश्तिहार तामिल किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज के निर्देशानुसार की गई।एसपी के निर्देश के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।