बरियातु: बारियातू में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का समापन
बारियातू भाजपा मंडल कार्यालय परिसर में पंडित दिन दयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन रविवार कि शाम चार बजे हुआ । प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण प्रवक्ता रंजीत जयसवाल ने भाजपा पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में प्रशिक्षु कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार पूर्वक बताया। प्रवक्ता कल्याणी पांडेय ने अंत्योदय आदि संबंधित के जानकारियां दी।