जनपद के ग्राम पंचायत मीन नगर के पास तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है।