चित्तौड़गढ़: सेटेलाइट हॉस्पिटल में ATBF महिला शाखा की हुई बैठक में महिला दिवस पर 10 मार्च को रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय
आचार्य तुलसी बहुद्देश्यीय फाउंडेशन महिला शाखा की नगर अध्यक्ष पूर्णिमा मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 10 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय किया गया । संस्थापक सुनील ढीलीवाल के निर्देशन में सर्जीकल पोइंट, सेटेलाइट हॉस्पिटल परिसर मे आयोजित बैठक में इस आयोजन को लेकर शहर व आसपास के गांवो में एरिया वाइज टीम बनाई गई।