चित्तौड़गढ़: माता जी की पांडोली गांव में प्रसाद की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का जला सामान, पास की दुकानों से पोशाकें हुईं चोरी
माताजी की पांडोली गांव में प्रसाद की एक दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास की दुकानों से सामान चोरी होने के बाद बदमाशों द्वारा दुकान में आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है लेकिन अब तब तक 4 से 5 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।