चित्तौड़गढ़: मालियों की ओरडी मे खेत पर कुए की मोटर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आने से किसान अचेत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
शंभूपुरा थाना इलाके में शनिवार को खेत पर काम करते समय करंट का झटका लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गईl ASI धनराज के अनुसार मालियों की ओरडी निवासी 49 वर्षीय कैलाश नाथ पुत्र सोहन नाथ योगी अपने चचेरे भाई खेमराज योगी के साथ कल शाम खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। आज तड़के कुएं पर मोटर चलाने के दौरान करंट की चपेट में आ गया जिसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।