सांगोद में वीरता, शौर्य और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक वीर गुर्जर पटेल साँगा जी महाराज की प्रतिमा स्थापना और चौराहा नामकरण को लेकर जनसैलाब उमड़ा। सर्व समाज सांगोद की ओर से उपखण्ड अधिकारी सपना कुमारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चौराहे पर साँगा जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की पुरजोर माँग की गई।