मखदुमपुर में श्री श्री संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरवल मनोज शर्मा एवं विधायक कुर्था पप्पू वर्मा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद नगर परिषद अरवल साधना कुमारी ने गुरु जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह में भक्तों ने भजन-कीर्तन कर उत्सव मनाया।