कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर 35 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शनिवार की शाम 4:30 बजे उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने शराब के साथ दो तस्कर की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताएं कि विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया था। इसी करी में अवध आसाम एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 35 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही दो तस्कर को गिरफ्तार किया।