हरदोई: पिहानी कोतवाली पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे युवक को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2024 पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी पुलिस ने रेप व पास्को एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अपराधी काफी समय से इस प्रकरण में वांछित चल रहा था।पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था औऱ न मिलने पर वांछित चल रहा था।