हरदोई: हरदोई रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर चढ़ा एक युवक, पुलिस नीचे उतारने के प्रयास में जुटी
Hardoi, Hardoi | Jun 2, 2024 रविवार सुबह करीब 6 बजे हरदोई शहर क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन की पानी की टंकी पर एक युवक चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को नीचे उतरने के प्रयास में जुटी हुई है। टँकी के आस पास लोगों का मजमा लगा हुआ है। एतिहातन दमकल गाड़ी भी पुलिस ने बुलाई हुई है।