पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर लगा 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल पर 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले को लेकर गुरुवार की शाम करीब 5:00 बजे पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है।