हरदोई: महेश गली में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में लगी आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Hardoi, Hardoi | Dec 6, 2025 हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी निर्मला पांडे के घर में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक फ्रिज में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन गली संकरी होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी।