हरदोई: बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
Hardoi, Hardoi | Dec 6, 2025 भारत रत्न एवं देश के प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों द्वारा रजिस्ट्री ऑफिस के सामने एकत्रित होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया।