तरारी: पीरो-बिहटा हाईवे के पास स्थित महावीर मंदिर को अज्ञात शरारती तत्वों ने जेसीबी से तोड़ा, लोगों का फूटा गुस्सा; हाईवे जाम
Tarari, Bhojpur | Jun 17, 2025 भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र में पीरो-बिहटा हाइवे के पास स्थित महावीर मंदिर को अज्ञात शरारती तत्वों ने जेसीबी से तोड़ दिया। ग्रामीणों ने आक्रोश में पीरो-बिहटा हाइवे को जाम कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दोषियों की पहचान करने में जुटी है। डीएम की बुलाने की मांग हो रही है।