बांका: केशोपुर गांव में पराली जलाने वाले किसान पर कार्रवाई, बीएओ ने किसान का पंजीयन रद्द किया
Banka, Banka | Nov 28, 2025 केशोपुर गांव में धान की पराली जलाने वाले किसान पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कार्रवाई कर दी है। जहां लगातार शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी संकेत तिवारी दोपहर बाद करीब 1बजे केशोपुर गांव पहुंचे। जहां खेतों में किसानों को धान की पराली जलाते देख कार्रवाई करते हुए किसान सिंटू दास का पंजीयन रद्द कर दिया। अब किसान को कोई सरकारी लाभ नहीं मिलेगा।