चितरंगी: नगर निगम सिंगरौली में 20 कंप्यूटर ऑपरेटर्स को चार माह से नहीं मिली पगार, जिम्मेदार बने बेपरवाह
नगर पालिक निगम सिंगरौली में 20 ऐसे कंप्यूटर ऑपरेटर हैं जिन्हें 4 माह से पगार नहीं मिली है इसके बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं बताया जाता है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती के लिए संविदाकार तैनात किए गए हैं लेकिन बीते जनवरी माह से लेकर मार्च तक कोई ठेकेदार नहीं होने के चलते नगर निगम के द्वारा ऑपरेटर को वेतन का भुगतान करना था।