नामकुम: लोवाडीह में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलको के लिए खिजरी विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Namkum, Ranchi | Feb 16, 2026 लोवाडीह में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलको के पक्ष में खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने लोगों से क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार रमा खलखो जी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।