बिहिया: ककिला पंचायत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निकाला गया जागरुकता रैली एसडीएम रहे मौजूद
Behea, Bhojpur | May 10, 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनुमंडल प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जगदीशपुर के ककिला पंचायत में शुक्रवार को एसडीएम संजीत कुमार ने सेविका-सहायिका और जीविका दीदियों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।