बिहिया: बिहिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारा खरौनी में छापेमारी कर एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | May 10, 2024 बिहिया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये वारंटी का नाम श्रीनिवास राम है जो कि बारा खरौनी गांव निवासी घुघुली राम का पुत्र है. पुलिस ने पकड़े गये वारंटी को जेल भेज दिया है. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चल रही है।