बिहिया: वाहन चेकिंग के दौरान एक लाख 87 हजार रुपये किया गया जप्त, बिहिया थाना क्षेत्र का मामला
Behea, Bhojpur | May 10, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अवैध पैसे हथियारों शराब की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर लगातार छापेमारी एवं वाहन चेकिंग चल रही है। बिहिया सीओ के नेतृत्व में बेलवानिया रोड तेघरा के समीप वाहन चेकिंग अभियान को चलाया गया इस दौरान एक बाइक से एक लाख 87 हजार रुपए बरामद किया गया। बिहिया सीओ, दरोगा और एएसआई की ओर से सघन जांच की गई ।